Shree Surya Aarti, श्री सूर्य आरती

श्री सूर्य आरती | Shree Surya Aarti

जय कश्यप-नन्दन, ॐ जय अदिति नन्दन।

त्रिभुवन – तिमिर – निकन्दन, भक्त-हृदय-चन्दन॥

॥जय कश्यप-नन्दन .. ॥

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी।

दु:खहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥

॥ जय कश्यप-नन्दन .. ॥

सुर – मुनि – भूसुर – वन्दित, विमल विभवशाली।

अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

॥जय कश्यप-नन्दन .. ॥

सकल – सुकर्म – प्रसविता, सविता शुभकारी।

विश्व-विलोचन मोचन, भव-बन्धन भारी॥

॥ जय कश्यप-नन्दन .. ॥

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा।

सेवत साहज हरत अति मनसिज-संतापा॥

॥जय कश्यप-नन्दन .. ॥

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी।

वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

॥ जय कश्यप-नन्दन .. ॥

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै।

हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥

॥ जय कश्यप-नन्दन .. ॥

॥ इति श्री सूर्य आरती ॥

Shree Surya Aarti | श्री सूर्य आरती

Jai Kashyap-Nandan, Om Jai Aditi-Nandan।

Tribhuvana-Timira-Nikandana, Bhakta-Hridaya-Chandana॥

॥ Jai Kashyap-Nandan .. ॥

Sapta-Ashvaratha Rajita, Ek Chakradhari।

Dukhahari-Sukhakari, Manasa-Mala-Hari॥

॥Jai Kashyap-Nandan .. ॥

Sura-Muni-Bhusura-Vandita, Vimala Vibhavashali।

Agha-Dala-Dalana Diwakara, Divya Kirana Mali॥

॥ Jai Kashyap-Nandan .. ॥

Sakala-Sukarma-Prasavita, Savita Shubhakari।

Vishwa-Vilochana Mochana, Bhava Bandhana Bhari॥

॥ Jai Kashyap-Nandan .. ॥

Kamala-Samuha-Vikasaka, Nashaka Traya Tapa।

Sevata Sahaja Harata, Ati Manasija-Santapa॥

॥ Jai Kashyap-Nandan .. ॥

Netra-Vyadhi-Hara Survara, Bhv-Pida-Hari।

Vrishti-Vimochana Santata, Parahita-Vratadhari॥

॥ Jai Kashyap-Nandan .. ॥

Suryadeva Karunakara, Ab Karuna Kijai।

Hara Agyana-Moh Sab, Tatvagyana Dijai॥

॥ Jai Kashyap-Nandan .. ॥

॥ It’s Shree Surya Aarati॥

Shree Surya Aarti | श्री सूर्य आरती विशेषताऐ: 

इस आरती के साथ-साथ यदि सूर्य अष्टकम का भी पाठ किया जाए तो, श्री सूर्य आरती का बहुत लाभ मिलता है। यह आरती शीघ्र ही फल देने लग जाती है, अगर साधक श्री सूर्य आरती करते समय सूर्य यन्त्र कवच और सूर्य गुटिका धारण करता है, साथ ही सूर्य माला से जाप करता है, तो मनोवांछित कामना पूर्ण होती है। यदि आरती के साथ सूर्य कवच का पाठ किया जाए तो स्वयं ही कार्य पूर्ण होने लगते है।