Shri Khatu Shyamji Aarti, श्री खाटू श्यामजी आरती

श्री खाटू श्यामजी आरती | Shri Khatu Shyamji Aarti

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे
खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे।
तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे।
खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।
सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
झांझ कटोरा और घड़ि़यावल, शंख मृदंग धुरे।
भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे॥
जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।
सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे॥

Shri Khatu Shyamji Aarti | श्री खाटू श्यामजी आरती

Om jai shree shyam hare, baba jai shree shyam hare
Khatu dham birajat, anupam roop dhare
om jai shree shyam hare
Ratan jadit singhasan, sar per chanvar dhule
Tan kehariya bago, kundal shravan pade
om jai shree shyam hare
Gal pushpon ki maala, sir per mukut dhare
Khevat dhoop, agni par, deepak jyoti jale
om jai shree shyam hare
Modak, kheer, choorma, suvaran thaal bhare,
Seval bhog lagavat, seva nitya kare
om jai shree shyam hare
Jhanj, katora aur ghadiyaval, shankh mridang ghure,
Bhakt Aarti gaave, jai jai kaar kare
om jai shree shyam hare
Jo dhyave fal paave, sab dukh se ubre,
Sevak jan nij mukhse, shree shyam shyam uchre

Shri Khatu Shyamji Aarti | श्री खाटू श्यामजी आरती विशेषताऐ: 

श्री खाटू श्यामजी आरती के साथ-साथ यदि कृष्ण स्तोत्र का भी पाठ किया जाए तो, इस आरती का बहुत लाभ मिलता है यह आरती शीघ्र ही फल देने लग जाती है, अगर साधक श्री खाटू श्यामजी आरती करते समय कृष्णा माला धारण करता है तो मनोवांछित कामना पूर्ण होती है। यदि आरती के साथ कृष्णा अष्टकम  का पाठ किया जाए तो स्वयं ही कार्य पूर्ण होने लगते है।