Shree Vindhyeshwari Aarti, श्री विन्ध्येश्वरी आरती

श्री विन्ध्येश्वरी आरती | Shree Vindhyeshwari Aarti

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी, कोई तेरा पार ना पाया।

पान सुपारी ध्वजा नारियल, ले तेरी भेट चढ़ाया॥

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी  ॥

सुवा चोली तेरी अंग विराजे, केसर तिलक लगाया।

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी  ॥

नंगे पग माँ अकबर आया, सोने का छत्र चढ़ाया।

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी  ॥

उँचे पर्वत बन्यो देवालय, नीचे शहर बसाया।

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी  ॥

सतयुग, द्वापर, त्रेता मध्ये, कलयुग राज सवाया।

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी  ॥

धूप दीप नैवेद्य आरती, मोहन भोग लगाया।

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी  ॥

ध्यानू भगत मैया तेरे गुण गाया, मनवांछित् फल पाया।

॥ सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी  ॥

॥ इति श्री विन्ध्येश्वरी आरती ॥

Shree Vindhyeshwari Aarti | श्री विन्ध्येश्वरी आरती

Sun Meri Devi Parvatvaasini, Koi Tera Paar Na Paya

Paan Supari Dhvaja Nariyal , Le Teri Bhet Chadhaya,

Sun Meri Devi Parvatvaasini

Suva Choli Tere Ang Viraje, Kesar Tilak Lagaya,

Sun Meri Devi Parvatvaasini

Nange Pag Maa Akbar Aaya, Sone Ka Chhatra Chdhaya,

Sun Meri Devi Parvatvaasini

Uche Parvat Banyo Devalay Niche Shahar Basaya

Sun Meri Devi Parvatvaasini

Satyug Dwapar Treta Madhye, Kalyug Raaj Sawaya,

Sun Meri Devi Parvatvaasini

Dhoop Deep Naivaidy Aarati, Mohan Bhog Lagaaya

Sun Meri Devi Parvatvaasini

Dhyanu Bhagat Maiya Tere Gun Gaya Mannvanchit Phal Paya,

Sun Meri Devi Parvatvaasini

॥ It’s Shree Vindhyeshwari Aarti॥

Shree Vindhyeshwari Aarti | श्री विन्ध्येश्वरी आरती विशेषताऐ: 

श्री विन्ध्येश्वरी आरती के साथ-साथ यदि माँ देवी स्तोत्र का भी पाठ किया जाए तो, श्री विन्ध्येश्वरी आरती का बहुत लाभ मिलता है। यह आरती शीघ्र ही फल देने लग जाती है, अगर साधक आरती करते समय स्फटिक माला धारण करता है, साथ ही स्फटिक माला से जाप करता है, तो मनोवांछित कामना पूर्ण होती है।